विथाउट ओवन बेकिंग रेसिपी

Eggless Coconut Cookies Recipe without oven | नारियल कुकीज

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

आपको कुकीज खाना पसंद है, मगर आप शाकाहारी भी है और आपके पास ओवन भी नहीं है | तो आज में आपके लिए लायी हूँ बिना ओवन के बनी एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज की रेसिपी |बिना अंडे के बनी यह एगलेस नारियल कुकीज (कोकोनट कुकीज) एक बेहद की खस्ता और कुरकुरी कुकीज है | जिसे घर पर ही आसनी से उपलब्ध सामग्री से बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है | अगर आपको नारियल और नारियल से बनी चीजे खाना पसंद है तो यह नारियल की कुकीज आपको बहुत ही पसंद आएँगी | नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे और आप भी बनाये यह एगलेस नारियल कुकीज (कोकोनट कुकीज) |

Preparation Time: 15 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Eggless Cookies Recipe

आवश्यक सामग्री :

½ कप पिघला हुआ घी या बटर
½ कप चीनी पाउडर
1 कप मैदा
½ कप सूखे नारियल का पाउडर (बुरादा) + सूखे नारियल का पाउडर कुकीज़ के ऊपर लगाने के लिए
1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
2 से 3 चम्मच दूध 

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के (Eggless Coconut Cookies without oven Recipe) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बाउल में घी और चीनी डालकर मिक्स करें |

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

2. घी और चीनी को तब तक फेटे जब तक की वह क्रीमी और चिकना मुलायम न हो जाये |

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 2 1

3. अब उसमें सूखे नारियल का पाउडर डालें और मिक्स करें |

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

4. मिक्स की हुई सामग्री में मैदा और बेकिंग पाउडर को छन्नी से छान कर डालें |

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

5. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और अगर मिश्रण सूखा लगे तो उसमें दूध डालें |

(आवश्यकता हो उतना ही दूध डालें)

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 7 1

6. मिश्रण को अच्छे से मिला लें और आटे की तरह गूँथ लें |

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 9 1

7. एक डिश को घी से चिकना करे | अब उस पर मैदा छिड़के और डिश पर फैला लें |

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 5 1

8. आटे में से पेडे जितना आटा निकालकर गोलाकर गोल बनाये | गोले को हथेली के बीच दबाकर चपटा जैसा बना लें | 

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 10 3

9. अब पेडे को सूखे नारियल पाऊडर से कवर कर लें |

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 11

10. ऐसे ही सारी कुकीज़ तैयार करके डिश में रखें | (कुकीज़ के बीच थोड़ा थोड़ा अंतर रखे)

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

11. अब एक कढ़ाई में स्टेण्ड रखकर 10 मिनिट के लिए धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें | (प्री हीट करें)

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 6 1

12. 10 मिनिट के बाद कुकीज से भरी डिश को कढ़ाई में रखें और ढंक दें | कुकीज को 15-20 मिनिट के लिए सेकने के लिए रखें |

Eggless Coconut Cookies Without Oven Recipe 13

13. 15-20 मिनिट बाद कुकीज को बहार निकाले और रूम टम्परेचर पर ठंडा होने के लिए रखें |

ठंडा होने के बाद कुकीज खस्ती और कुरकुरी हो जाएँगी | कुकीज़ को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें |

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

14. बेहद ही स्वादिष्ट एगलेस कोकोनट कुकीज तैयार है | इस कुकीज को आप ऐसे ही या मकई चिवड़ा, पोहा चिवड़ा, नमकीन पारे इत्यादि के साथ या शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी परोस सकते हो |   

एगलेस कोकोनट (नारियल) कुकीज बिना ओवन के

सुझाव :

1. अगर आप ज्यादा मात्रा में कुकीज़ बना रहे हो तो घी और चीनी को फेटने के लिए मिक्सी या हैंड ब्लैंडर का इस्तेमाल करें |

2. कुकीज बनाने के लिए घी या बटर की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है |

3. आटा गूंथते वक्त अगर आटा ज्यादा नरम हो जाये तो उसे 20-30 मिनिट के लिए ढंककर फ्रीज में रखें |

4. आप 1 कप मैदे के बदले ½ कप गेहूँ का आटा और ½ कप मैदा भी ले सकते हो |

5. सेकने के बाद कुकीज फूलती है इसलिए उन्हें थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें |

6. अगर आप कुकीज को ओवन में बना रहे हो तो 350 (180C) तापमान पे 15-18 या कुकीज किनारो से हल्की सुनहरी होने तक पकाये |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *