राइस - पुलावचाइनीज रेसिपी

Veg fried rice | Vegetable fried rice | चायनीज फ्राइड राइस |Chinese Fried Rice Recipe

वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | चायनीज फ्राइड राइस | फ्राइड राइस

दुनिया मैं तरह तरह के बनाये जानेवाले फ्राइड राइस मैं चायनीज वेज फ्राइड राइस बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है | जिसे उबले और खिले-खिले चावल के अंदर तरह-तरह की सब्जियां और सॉस डालकर पकाया जाता है | यह व्यंजन सभी को बहुत ही पसंद आता है | इस आसान रेसिपी को फोलो करके आप भी अपने घर मैं बहुत ही आसानी से चाईनीज वेज फ्राइड राइस (Chinese Fried Rice Recipe) बनाकर चाईनीज व्यंजन का मजा उठा सकते हो |

आवश्यक सामग्री :

1 कप बासमती चावल
3-4 बड़े चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच बारीक़ कटी हुई अदरक
1 छोटी चम्मच बारीक़ कटी हुई लहसुन
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
1/2 बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज 
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ केप्सिकम
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ गाजर
1/2 कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी 
1/4 कप बारीक़ कटी हुई फ्रेंच बिन्स
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1/4 कप मटर
1 बड़ी चम्मच सोया सॉस
1 छोटी चम्मच विनेगर
स्वादनुसार नमक

veg Fried Rice Recipe (चायनीज फ्राइड राइस) बनाने की विधि :

1. बासमती चावल को अच्छे से धो कर 20 मिनिट के लिए भिगोके रखें |

IMG20200122192802

2. एक पेन या कड़ाई में 6 कप पानी डालकर उसमें स्वादनुसार नमक,1 छोटी चम्मच तेल और भिगोये हुए चावल डालकर 10-12 मिनिट के लिए चावल को उबाले | ड्राई मंचूरियन रेसिपी इन हिंदी

वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | चायनीज फ्राइड राइस | फ्राइड राइस

3. 10-12 मिनिट के बाद जब चावल पक जाये तब उसे छन्नी की मदद से छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें |

IMG20200122195715

4. एक बड़ी कड़ाई मैं तेल को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 10 सेकंड के लिए भुनें |

वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | चायनीज फ्राइड राइस | फ्राइड राइस

5. भुनें हुए अदरक-लहसुन में प्याज, गाजर, केप्सिकम, बिन्स, मटर, पत्तागोभी और थोड़ी हरी प्याज डालकर सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनिट के लिए भुने | (सब्जियों को ज्यादा मत पकाए)

IMG20200122202003

6. जब सब्जियां कच्ची पक्की भून जाये तब उसमें चावल, कालीमिर्च पाउडर, सोया सॉस, विनेगर, नमक, हरा धनिया, हरा प्याज डालें |

वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | चायनीज फ्राइड राइस | फ्राइड राइस

7. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और राइस को 2-3 मिनिट के लिए चम्मच से हिलाते हुए टॉस करते हुए पकाये |

IMG20200122202604

8. बेहद ही लजीजदार और स्वादिष्ट चायनीज फ्राइड राइस (Chinese Fried Rice Recipe) तैयार है | जिसे आप ड्राई मंचूरियन या ग्रेवी मंचूरियन के साथ परोस कर घर पर ही चाईनीज खाने का मजा उठा सकते हो |  

वेज फ्राइड राइस | veg fried rice in hindi | चायनीज फ्राइड राइस | फ्राइड राइस

सुझाव :

1. इस रेसिपी मैं चावल खिले खिले होने चाहिए | इसी लिए जब भी आप चावल को उबाले तब ध्यान रखें की चावल ज्यादा पक न जाये |

2. आप अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल करके भी यह रेसिपी बना सकते हो |

3. राइस मैं सब्जियां क्रंची रहे इसलिए सब्जियों का कच्चापन निकल जाये उतना ही उसे पकाये | 

4. चाईनीज फ्राइड राइस को आप रात के भोजन मैं ड्राई मंचूरियन, ग्रेवी मंचूरियन या फिर ऐसे ही परोस सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *